Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: प्रदूषण से घिरी दिल्ली पर विधायक प्रमोद विज की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर डाला केजरीवाल का विवादित पोस्टर

    By Raj Singh PalEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 05:30 AM (IST)

    भाजपा विधायक ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है दिल्ली को मारने वाला असुर प्रदूषणवाल अरविंद केजरीवाल। पोस्ट में ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर डाला केजरीवाल का विवादित पोस्टर
    सोशल मीडिया पर डाला केजरीवाल का विवादित पोस्टर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पानीपत शहर सीट से भाजपा विधायक प्रमोद विज ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट साझा की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंडिया गेट के ऊपर हंसते हुए दिखाया और है। नीचे प्रदूषण के बीच से स्कूल के बच्चे गुजरते हुए दिखाए हैं। विवादित पोस्ट से आम आदमी पार्टी के नेता भड़क गए हैं।

    केजरीवाल को लेकर विवादित पोस्ट की

    भाजपा विधायक ने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है दिल्ली को मारने वाला असुर प्रदूषणवाल.....अरविंद केजरीवाल। पोस्ट में सीएम की हंसते हुए आडियो भी है। इस पोस्ट की विधायक प्रमोद विज के पीए गौरव ने भी पुष्टि की है।

    उधर, इस मामले में आम आदमी पार्टी, पानीपत के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने विधायक की बौधिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण अरविंद केजरीवाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदूषण को कम करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, जानिए क्या है नए रेट

    पड़ोसी राज्य में पराली जलाने की घटनाओं का भी असर

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण केवल दिल्ली की वजह से नहीं है। राजधानी में वाहनों की संख्या अधिक होने, पड़ोसी राज्य में पराली जलाने की घटनाओं का भी असर है। हालांकि, इस पोस्ट पर विधायक प्रमोद विज से बात नहीं हो सकी हैं।

    खबरें और भी