विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में पेंटिंग करते समय झूले से गिरा मजदूर, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:47 PM (IST)

पानीपत के कच्चे कैंप में मकान की दूसरी मंजिल पर पेंटिंग करते समय झूले से गिरने से 27 वर्षीय मजदूर ...और पढ़ें

झूले से गिरकर पेंटर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

झूले से गिरकर पेंटर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

HighLights

  1. पानीपत में पेंटिंग करते 27 वर्षीय मजदूर की झूले से गिरकर मौत।

  2. संतुलन बिगड़ने से दूसरी मंजिल से गिरा, अस्पताल में दम तोड़ा।

  3. मृतक सुरजीत के दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

जागरण संवाददाता, पानीपत। कच्चे कैंप में मकान की दूसरी मंजिल पर झूला लगाकर पेंटिंग कर रहा 27 वर्षीय मजदूर सुरजीत संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल सुरजीत की असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश का निवासी था और पत्नी तथा दो छोटे बच्चों के साथ बतरा कालोनी में किराये पर रहता था।

स्वजन के अनुसार, रविवार दोपहर वह राजेंद्र के मकान की दूसरी मंजिल पर पेंटिंग कर रहा था। ऊंचाई पर झूला लगाकर काम करते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

स्वजन ने बताया कि सुरजीत करीब सात साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में पानीपत आया था। पेंटिंग कर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी के सामने दो बच्चों की परवरिश और घर चलाने की चुनौती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।