Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पानीपत पुलिस का इंस्पेक्टर कर्मवीर गिरफ्तार, आरिफ हत्याकांड को हादसा दिखाने के लिए हड़पी हजारों रुपयों की रिश्वत; ASI अभी भी फरार

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 02:22 PM (IST)

    हरियाणा में पानीपत पुलिस के चांदनीबाग थाना के निलंबित इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कई दिन से फरार चल रहे थे। न ...और पढ़ें

    पानीपत पुलिस का इंस्पेक्टर कर्मवीर को किया गिरफ्तार
    पानीपत पुलिस का इंस्पेक्टर कर्मवीर को किया गिरफ्तार

    HighLights

    1. पानीपत पुलिस का इंस्पेक्टर कर्मवीर गिरफ्तार
    2. आरिफ हत्याकांड को हादसा दिखाने के लिए हड़पी हजारों रुपयों की रिश्वत
    3. ASI अभी भी फरार

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Panipat Police Inspector Karmaveer arrested: हरियाणा में पानीपत पुलिस के चांदनीबाग थाना के निलंबित इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कई दिन से फरार चल रहे थे। निलंबित इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने आरिफ हत्याकांड (Aarif Murder Case) मामले में हजारों रुपयों की रिश्वत ली थी, इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। वहीं, अब पानीपत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    ASI सतीश अभी भी फरार

    जानकारी के मुताबिक, चांदनीबाग थाना के निलंबित इंस्पेक्टर कर्मवीर ने आरिफ हत्याकांड को हादसा दिखाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत ली थी। वहीं, मामले में एएसआई सतीश अभी भी फरार है। ASI और इंस्पेक्टर पर करप्शन एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआइटी का गठन किया था।