पानीपत में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी में जुटी पुलिस, CCTV कैमरे से होगी निगरानी
समालखा पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, जिसमें बिहौली, जीटी और चुलकाना रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा को लेकर थाना पुलिस तैयारी में जुट गई है।
HighLights
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कीं।
बिहौली, जीटी और चुलकाना रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
बाइक साइलेंसर बदलने वाले मैकेनिकों पर होगी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, समालखा। कांवड़ यात्रा को लेकर थाना पुलिस तैयारी में जुट गई है। बिहौली रोड के भापरा मोड़, जीटी रोड के महावटी मोड़, चुलकाना रोड के किवाना मोड़ सहित चार-पांच जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इन जगहों पर पुलिस नाके भी लगेंगे।कांवड़िया के अलावा रास्ते से आने जाने वाले सभी लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस ने शहर के बाइक मैकेनिक को भी सख्त हिदायत दी है।
थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि बाइक के साइलेंसर बदलने वाले मैकेनिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के लिए शिविर लगाने वालों को भी मौके पर पार्किंग, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए पुलिस तैयार रहेगी। किसी को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।