विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में 88 फैक्ट्रियों के प्रदूषण निगरानी सिस्टम बंद, अधिकारी नहीं रख पा रहे नजर; बढ़ रहा AQI

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:55 PM (IST)

पानीपत में 88 औद्योगिक इकाइयों के ऑनलाइन प्रदूषण निगरानी सिस्टम बंद पड़े हैं, जिससे अधिकारी प्रदूषक तत्वों पर नजर नहीं ...और पढ़ें

88 फैक्ट्रियों के सिस्टम बंद दर्ज किए गए।

 88 फैक्ट्रियों के सिस्टम बंद दर्ज किए गए।

HighLights

  1. पानीपत में 88 फैक्ट्रियों के प्रदूषण सिस्टम बंद।

  2. अधिकारी ऑनलाइन प्रदूषक तत्वों की निगरानी नहीं कर पा रहे।

  3. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार बढ़ रहा।

जागरण संवाददाता, पानीपत। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों की निगरानी के लिए लगाए गए ऑनलाइन सिस्टम बड़ी संख्या में बंद पड़े हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर रविवार को जिले की 69 फैक्ट्रियों के सिस्टम चालू मिले, जबकि 88 फैक्ट्रियों के सिस्टम बंद दर्ज किए गए।

इससे प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी संबंधित इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों के ताजा आंकड़ों पर ऑनलाइन नजर नहीं रख पा रहे हैं। निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने से सिस्टम को चालू रखना और उनसे नियमित आंकड़े मिलना जरूरी है।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से फैक्ट्रियों से निकलने वाले धूल के कणों और गैसों से जुड़े आंकड़े दर्ज किए जाते हैं। इनमें पीएम, एसपीएम, पीएम-10 और पीएम-2.5 के साथ नाइट्रोजन और सल्फर आक्साइड जैसे प्रदूषक शामिल हैं।

कुछ औद्योगिक इकाइयों में अपशिष्ट जल की निगरानी के लिए भी सिस्टम लगाए गए हैं। इनके माध्यम से बीओडी, सीओडी, पीएच, टीएसएस और पानी के बहाव से संबंधित आंकड़े दर्ज होते हैं। इससे औद्योगिक अपशिष्ट जल की गुणवत्ता की निगरानी में मदद मिलती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि लगातार निगरानी भी की जा रही है। बोर्ड की टीम कार्रवाई कर रही है।

बंद सिस्टम से ताजा जानकारी नहीं मिल रही

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्रियों में लगे सिस्टम से अधिकारी निगरानी रखते हैं। वहीं, सिस्टम बंद होने से इनकी निगरानी अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पानीपत का एक्यूआइ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।