विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पानीपत दौरा टला, नई तारीख का इंतजार

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:49 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 1 नवंबर को पानीपत का प्रस्तावित दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति ...और पढ़ें

राष्ट्रपति का पानीपत दौरा स्थगित।

राष्ट्रपति का पानीपत दौरा स्थगित।

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पानीपत दौरा स्थगित हुआ

  2. 1 नवंबर को ब्रह्माकुमारी कार्यक्रम में शामिल होना था

  3. नई तारीख और संशोधित शेड्यूल जल्द जारी होगा

जागरण संवाददाता, पानीपत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 1 नवंबर को प्रस्तावित पानीपत दौरा अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. बीके लीना को औपचारिक पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति को 1 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे से 3:35 बजे के बीच ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, थिरना पहुंचना था। यहां उन्हें ब्रह्माकुमारी, पानीपत के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय परियोजना विकसित भारत का संकल्प- ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान का भव्य शुभारंभ करना था।

कार्यक्रम के स्थगन से प्रशासनिक हलकों और स्थानीय आयोजन समिति में तैयारियां फिलहाल रोक दी गई हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जल्द ही इस कार्यक्रम की नई तारीख और संशोधित शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।