Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panipat News: रिवेरा ग्रुप में छापेमारी समाप्त, एक हफ्ते से चल रही थी रेड; चार महीने में मुख्यालय भेजा जाएगा रिपोर्ट

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    Panipat Crime News पानीपत में इनकम टैक्स की छापेमारी समाप्त हो गई है। आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह सात बजे पानीपत के दो औद्योगिक घराने निर ...और पढ़ें

    Panipat Crime: रिवेरा ग्रुप में छापेमारी सातवें दिन समाप्त। फाइल फोटो
    Panipat Crime: रिवेरा ग्रुप में छापेमारी सातवें दिन समाप्त। फाइल फोटो

    HighLights

    1. राज ओवरसीज में सात दिन रिकॉर्ड खंगालने के बाद आठ बैंक खातों से लेनदेन पर लगाई रोक।
    2. शहर के किशनपुरा में रिवेरा ग्रुप के कैशियर के घर से नगदी और सोना हो चुका बरामद l
    3. दोनों निर्यातक ग्रुप के करीबियों से पूछताछ के लिए आयकर विभाग ने तैयार की सूची।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह सात बजे पानीपत के दो औद्योगिक घराने निर्यातक राज ओवरसीज और रिवेरा ग्रुप के 33 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। जो अब समाप्त हो गई है। बता दें कुलसात दिनों तक यह छापामारी चली। 

    आठ बैंक खातों से लेनदेन पर रोक

    जबकि राज ओवरसीज के 26 ठिकानों में दो घर, दो स्कूल और 20 यूनिट सहित दो करीबियों के छापामारी की कार्यवाही पूरी करके आठ बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है। छापेमारी की इस कार्रवाई में रिवेरा ग्रुप के किशनपुरा स्थित कैशियर के घर से 11 करोड़ और चार किलो सोना बरामद हुआ।

    रिवेरा ग्रुप के कुल 33 ठिकानों पर एक साथ छापामारी 

    हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं की है।बता दें कि चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य प्रदेश के आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने 29 जनवरी सोमवार को सुबह सात बजे अचानक निर्यातक राज ओवरसीज और रिवेरा ग्रुप के कुल 33 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।

    लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालते हुए करीब आठ बैंक खातों को सीज कर दिया। साथ ही बैंक अकाउंट से ट्रांजक्शन की डिटेल, कंप्यूटर की हार्ड डिक्स को कब्जे में ले लिया।

    यह भी पढ़ें: Haryana: जहां 12 साल पहले पिता की हुई थी हत्या, वहीं दो सगे भाईयों ने लिया बदला; सरेआम कुल्हाड़ी-फरसों से व्यक्ति को काटा

    रिवेरा ग्रुप के कैशियर के घर से 11 करोड़ बरामद

    वहीं रीवेरा ग्रुप के कैशियर के घर से 11 करोड़ और चार किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद इसके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभी तक चली दोनों निर्यातक कंपनियों में क्या खामियां मिली है, इस बाबत कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हरियाणा: शराब पार्टी के दौरान नहीं मानी दोस्त की ये बात, मछली काटने के दरांत से की निर्मम हत्या; आरोपी नौ-दो ग्यारह