Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में आज पांच जगह जलाए जाएंगे रावण के पुतले, 100 फीट होगी लंबाई, आंखों में लगाई गई हैं लाइटें

    Updated: Thu, 02 Oct 2025 01:18 PM (IST)

    पानीपत में आज शाम पाँच मुख्य स्थानों पर रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। देवी मंदिर में 156 वर्षों से रामलीला का मंचन हो रहा है जहाँ से द ...और पढ़ें

    शहर में आज पांच जगह जलाए जाएंगे रावण के पुतले (File Photo)
    शहर में आज पांच जगह जलाए जाएंगे रावण के पुतले (File Photo)

    HighLights

    1. पानीपत में आज रावण दहन
    2. पांच प्रमुख स्थानों पर आयोजन
    3. देवी मंदिर में ऐतिहासिक रामलीला

    जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर में वीरवार को पांच मुख्य स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले शाम छह बजे जलेंगे। बुधवार की देर रात तक कारिंदे रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले खड़े करते रहे। इनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

    श्रीराम लीला कमेटी की ओर से देवी मंदिर में, दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25, श्रीकृष्णा क्लब दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-24, श्री सनातन धर्म रामलीला सभा द्वारा शिवाजी स्टेडियम व श्रीराम दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर 13-17 में पुतले जलाए जाएंगे।

    देवी मंदिर में 156 साल से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। यहां से सबसे पहले दशहरा की शुरुआत हुई थी। देवी मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि पहले यहां मैदान में रावण व राम सेना के बीच युद्ध होता था और शाम को रावण के पुतलों का दहन होता था।

    पहले केवल रावण का पुतला जलता था। समय के अनुसार बदलाव होता गया और रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाने लगे।

    दूसरा दशहरा का मेला सेक्टर-25 में शुरू हुआ। दशहरा कमेटी सनौली रोड प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 100 फीट ऊंचा बनाया है। इसमें लाइटें लगाई गई हैं।

    तीसरा दशहरा शिवाजी स्टेडियम मे मनाया जाता है। इसका आयोजन सनातन धर्म सभा माडल टाउन द्वारा किया जाता है। इसके बाद सेक्टर-13,17 में श्रीराम दशहरा कमेटी ने दशहरा मनाना शुरू किया। श्रीकृष्णा क्लब की ओर से कटारिया लैंड सेक्टर-12 में दशहरा मनाना शुरू किया।

    खबरें और भी

    अब सेक्टर-24 में हर वर्ष रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं। इस बार माडल टाउन स्थित आर्य समाज में पांच बजे रावण के पुतले दहन किया जाएगा। इसके अलावा यमुना एन्क्लेव, एल्डिगो, बाबरपुर, समालखा, इसराना, सनौली खुर्द व बापौली खंडों के क्षेत्र में भी पुतलों का दहन किया जाएगा।