पानीपत के समालखा में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
समालखा के चुलकाना रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार ...और पढ़ें

पानीपत के समालखा में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को मारी टक्कर (फाइल फोटो)
HighLights
तेज रफ्तार बोलेरो ने दो लोगों को टक्कर मारी।
हादसे में एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल।
पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।
जागरण संवाददाता, समालखा। चुलकाना रोड पर हरियाणा आर्गेनिक (शराब फैक्ट्री) के पास तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने दो अलग-अलग लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश कर रही है।
करनाल के कर्ण विहार निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसका पिता अनिल कुमार उर्फ पप्पू (66) ट्रक चलाता था। उसने बताया कि उसके पिता अनिल कुमार गत सात जुलाई को अपना ट्रक लेकर शराब फैक्ट्री में आए थे। गाड़ी को शराब फैक्ट्री के अंदर खड़ी करके रात करीब 8:30 बजे खाना खाने चुलकाना रोड स्थित पास के ढाबे पर जा रहे थे। रोड पार करने के लिए किनारे में खड़े थे। उसी दौरान चुलकाना गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से पहले उसके पिता अनिल को सीधी टक्कर मारी। फिर उसने थोड़ा आगे एक बाइक चालक को टक्कर मारी।
हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने घायल पिता को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। चुलकाना चौकी के जांच एएसआइ अधिकारी कंवरभान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल बाइक सवार गांव चुलकाना का रहने वाला है। आरोपित बोलेरो चालक का पता लगाया जा रहा है।