Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जारी रहेगा 47 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त सरचार्ज

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:54 PM (IST)

    हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को 47 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त सरचार्ज जारी रहेगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। हालांकि, 200 यूनिट से कम खपत वाले घरे ...और पढ़ें

    हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 47 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज जारी।

    हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 47 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज जारी।

    HighLights

    1. 47 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज जारी रहेगा

    2. 200 यूनिट से कम खपत वालों को छूट मिलेगी

    3. कृषि उपभोक्ताओं पर यह सरचार्ज लागू नहीं होगा

    नरेश मेहरा, पानीपत। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। निगम के कमर्शियल विंग के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) द्वारा जारी ताजा आदेश (सेल्स सर्कुलर नंबर U-09/2026) के अनुसार, प्रदेश में लागू 'फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज' (एफपीपीएएस) को आगामी आदेशों तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

    ये आदेश उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के उपभोक्ताओं पर लागू रहेगा। इससके तहत उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 47 पैसे का अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, बिजली निगम ने इस आदेश में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ-साथ किसानों को बड़ी राहत दी है।

    छोटे उपभोक्ताओं के बिल पर इस आदेश का कोई असर नहीं

    बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग ने बताया कि जारी सर्कुलर के मुताबिक, ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी मासिक बिजली की खपत 200 यूनिट से कम है, उन्हें इस 47 पैसे के सरचार्ज से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। यानी छोटे उपभोक्ताओं के बिल पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा।

    साथ ही कृषि उपभोक्ताओं (एपी) पर लागू नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए राहत की बात यह है कि कृषि श्रेणी के कनेक्शनों पर यह सरचार्ज लागू नहीं होगा। उन्हें पहले की तरह ही रियायती दरों पर बिजली मिलती रहेगी।

    खबरें और भी

    आमजन के लिए ये बातें जानना जरूरी

    बिल का सटीक आकलन

    यदि आपकी मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से अधिक है, तो आप अपने कुल यूनिट उपभोग को 0.47 पैसे से गुणा करके यह जान सकते हैं कि आपके बिल में कितनी राशि फ्यूज सरचार्ज के नाम पर जोड़ी जा रही है। इससे आपको बिलिंग में पारदर्शिता का पता रहेगा।

    बिजली की बचत

    यह आदेश आम जनता को बिजली बचाने के लिए प्रेरित करता है। अगर आपका मासिक बिल 210 या 220 यूनिट के आसपास आता है, तो थोड़ी सी सतर्कता (जैसे जरूरत न होने पर लाइट-पंखे और एसी बंद रखना) बरतकर आप अपनी खपत को 200 यूनिट से नीचे ला सकते हैं। ऐसा करने से आप न केवल सामान्य बिजली बिल बचाएंगे, बल्कि इस अतिरिक्त 47 पैसे के सरचार्ज से भी पूरी तरह बच जाएंगे।

    किसानों के लिए स्पष्टता

    पानीपत सहित हरियाणा के ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए राहत की खबर है कि उन्हें अपने ट्यूबवेल या कृषि पंपसेट के बिल को लेकर किसी भी तरह के अतिरिक्त वित्तीय बोझ की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

    भ्रम की स्थिति से बचाव

    कई बार उपभोक्ताओं में यह अफवाह फैल जाती है कि बिजली की मूल दरें बढ़ा दी गई हैं। यह स्पष्ट करता है कि दरों में कोई सीधा बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि पुराना ईंधन/पावर खरीद सरचार्ज ही आगे भी जारी रखा गया है।