पानीपत में सगे बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारी
एक मां ने अपने सगे बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-1787151835178_m.webp)
मां ने सगे बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप।
HighLights
मां ने अपने सगे बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी
जागरण संवाददाता, पानीपत। एक मां ने अपने सगे बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त की रात उसके बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने बेटे के साथ घर पर रह रही थी।
पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे ने रात के समय उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया या पुलिस को शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपित की धमकियों के बावजूद पीड़िता ने साहस दिखाया और थाने पहुंची।
वहां उसने पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना बताई और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय जांच की प्रक्रिया भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पानीपत में 14 अगस्त की रात सगे बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारी
