विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर बेचकर भेजा था अमेरिका, वहां जाकर बना बिश्नोई गैंग का शूटर; टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के मास्टरमांइड की पूरी कहानी

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 08:02 AM (IST)

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित विदेश जाने से पहले क्रिप्टोकरेंसी का काम करते थे। उन्हें ...और पढ़ें

विदेश जाने से पहले क्रिप्टो करेंसी का काम करता था अनिल पंडित।

विदेश जाने से पहले क्रिप्टो करेंसी का काम करता था अनिल पंडित।

HighLights

  1. अनिल पंडित विदेश जाने से पहले क्रिप्टोकरेंसी का काम करते थे

  2. अमेरिका भेजने के लिए पिता को पैतृक मकान बेचना पड़ा

  3. अनिल पंडित ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग की जिम्मेदारी ली है

जागरण संवाददाता, पानीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर हुई फायरिंग के मामले में अनिल पंडित की ओर से जिम्मेदारी लेने के बाद उसके परिवार को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

गांव रैरकलां के रहने वाले अनिल पंडित 12वीं पास है। विदेश जाने से पहले वह क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा काम करता था। गांव में रहने वाले परिवार के लोगों के मुताबिक, अनिल पहले यूरोप भी गया था। इसके बाद उसके अमेरिका जाने की बात सामने आई।

परिवार की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनिल को अमेरिका भेजने के लिए उसके पिता को गांव में स्थित पैतृक मकान तक बेचना पड़ा।

विदेश जाने के लिए परिवार ने अपनी संपत्ति दांव पर लगा दी, लेकिन अब अनिल का नाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ने के बाद परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि अनिल पंडित ने पहले भी प्रदेश में करीब 12 जगह पर फायरिंग व रंगदारी की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस कस्टडी में पिता का चल रहा उपचार

अनिल पंडित के पिता कृष्णलाल की तबीयत भी ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार, पुलिस कस्टडी में रोहतक पीजीआइ में उनका उपचार चल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर हुई फायरिंग के मामले में अनिल पंडित ने खुद जिम्मेदारी लेने की बात कही है। ग्रामीणों के अनुसार टाइगर श्राफ पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस गांव के कई युवाओं को पूछताछ के लिए लेकर गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।