Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा: आज पहली बार पानीपत आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, CM मनोहर से लेकर कई सांसदों और विधायकों को न्योता

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 09:19 AM (IST)

    Bageshwar Baba पंडित धीरेंद्र शास्त्री जिन्हें बागेश्वर बाबा भी कहते हैं। पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर श्रीराम कथा में रविवार को सायं चार बजे श्रद्धालु ...और पढ़ें

    Pandit Dhirendra Shastri: आज पहली बार आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
    Pandit Dhirendra Shastri: आज पहली बार आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Pandit Dhirendra Shastri in Haryana बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री हरियाणा में पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर श्रीराम कथा में रविवार को सायं चार बजे श्रद्धालु भक्तों के बीच उपस्थित रहेंगे।

    अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के तत्ववाधान में सेक्टर-25 में आयोजित 11 दिवसीय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर श्रीराम पं. धीरेंद्र शास्त्री के आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) सहित राज्य के कई सांसद और विधायकों ( MPs and MLAs) को भी न्योता दिया गया है।

    बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार से लेकर मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आगमन को लेकर आयोजक मंडल तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।