Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panipat Crime: कबूतर पकड़ने के चक्कर में 40 फीट ऊंचाई से गिरे दो बच्चे, मांग रहे थे लोगों से मदद; अब अस्पताल में भर्ती

    By Ram kumarEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 01:34 PM (IST)

    Panipat Crime News शहर के हुडा सेक्टर-12 स्थित एक मॉल की छत पर कबूतर पकड़ने के लिए चढ़े दो बच्चे करीब 40 फीट नीचे आ गिरे। दोनों को पानीपत के नागरिक अस ...और पढ़ें

    हुडा सेक्टर-12 स्थित एंजल माल की छत पर चढ़े बच्चे।
    हुडा सेक्टर-12 स्थित एंजल माल की छत पर चढ़े बच्चे।

    HighLights

    1. कबूतर पकड़ने के चक्कर में मॉल की छत से गिरे दो बच्चे, एक गंभीर।
    2. बच्चों के चोटिल होने के बाद से स्वजन काफी परेशान।
    3. चांदनी बाग थाना पुलिस की कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के हुडा सेक्टर-12 स्थित एक मॉल की छत पर कबूतर पकड़ने के लिए चढ़े दो बच्चे करीब 40 फीट नीचे आ गिरे। दोनों को पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चोट ज्यादा होने पर रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे का वहीं उपचार चल रहा है। घटना रविवार रात के समय की है।

    मदद मिलने से पहले नीचे जा गिरे

    चांदनीबाग थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि रविवार को रात के समय 12 वर्ष का लव और जोयेश निवासी वाल्मीकि बस्ती गंगापुरी रोड किसी तरह से हुडा सेक्टर-12 स्थित एंजल माल की आगे वाली छत पर जा चढ़े। जब वो नीचे नहीं उतर सके तो मदद के लिए चिल्लाने लगे।

    लोगों को पता लगा तो आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोग मदद करते इससे पहले दोनों बच्चे आगे की तरफ आए और असंतुलित होकर नीचे आ गिरे। दोनों को चोट आी। आनन-फानन में उन्हें पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लव की हालत गंभीर होने पर शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: नीलम के घर जांच करने पहुंची दिल्ली पुलिस, बैंक पासबुक-निजी डायरी ले गई अपने साथ; उसमें हो सकते हैं कई राज

    कबूतर पकड़ने के चक्कर में जा चढ़े

    चांदनी बाग थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे कबूतर पकड़ने के चक्कर में मॉल की छत पर जा चढ़े। अंधेरा होने पर वो वहां से वापस नहीं उतर सके तो आवाज लगाकर मदद मांगने लगे। लोग मदद के लिए साधन जुटा रहे थे।

    खबरें और भी

    इससे पहले वो नीचे आ गिरे। उस वक्त सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। अब पता लगा तो पुलिस जांच में लगी है। वहीं बच्चों के चोटिल होने के बाद से स्वजन काफी परेशान है।

    यह भी पढ़ें: Karnal: झगड़े में घायल दोस्त की कराने जा रहा था मरहम पट्टी, तभी हुआ कुछ ऐसा बाइक सवार तीन युवकों को ट्राले ने कुचला-मौत