Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे पानीपत के 2 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 3 दिन पहले ही खरीदी थी नई बाइक

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:36 PM (IST)

    बापौली, पानीपत के दो श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते समय उत्तर प्रदेश के तितावी-बगरा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए कांवड़ियों की फाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

    खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए कांवड़ियों की फाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. बापौली के दो श्रद्धालु हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे।

    2. उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।

    3. इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी।

    संवाद सहयोगी, बापौली (पानीपत)। हरिद्वार से गंगाजल लेने निकले बापौली के दो श्रद्धालुओं की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान बापौली निवासी 26 वर्षीय गौरव व 45 वर्षीय लहना सिंह के रुप में हुई।

    हादसा तितावी-बगरा क्षेत्र में हुआ, जहां इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। शुक्रवार को गांव में दोनों का अंतिम संस्कार किया।

    राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गौरव ने तीन दिन पहले नई बाइक खरीदी थी। गुरुवार शाम वह लहना सिंह के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। दोनों भगवान शिव की भक्ति में गंगाजल लेने जा रहे थे।