Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विधवा ने नहीं मानी बच्चों की सलाह, 52 की उम्र में प्रॉपर्टी डीलर से की शादी; फिर पता चला कुछ ऐसा उजड़ गई दुनिया

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:54 PM (IST)

    एक विधवा महिला ने 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम विवाह किया लेकिन यह फैसला उसके लिए मुसीबत बन गया। डीलर ने उसकी संपत्ति हड़प ली और उसका गर्भपात करा ...और पढ़ें

    फेसबुक पर डाला था बेटे का मैट्रिमोनियल बायोडाटा, विधवा ने खुद रचाई शादी। (प्रतीकात्मक फोटो)
    फेसबुक पर डाला था बेटे का मैट्रिमोनियल बायोडाटा, विधवा ने खुद रचाई शादी। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. फेसबुक पेज पर डाला था बेटे का मैट्रिमोनियल बायोडाटा।
    2. 52 वर्षीय विधवा ने खुद 45 वर्षीय प्रापर्टी डीलर से किया प्रेम विवाह।
    3. संपत्ति हाथ से निकली तो प्रापर्टी डीलर ने घर से निकाला, गर्भपात भी कराया।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। अविवाहित बेटा और शादीशुदा बेटी की मर्जी के बिना 52 वर्षीय विधवा को 45 साल के प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम विवाह करना, उसके लिए मुसीबत बन गया। फेसबुक पेज पर बेटे का मैट्रिमोनियल बायोडाटा साझा किया था, खुद डीलर के प्रेम जाल में फंस गई। प्रॉपर्टी हाथ से निकली तो डीलर ने महिला का गर्भपात करा दिया।

    डीलर ने दोस्त से संबंध बनाने का दवाब बनाया। इन्कार करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जिला महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता को शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

    बच्चों के नाम संपत्ति कर की थी शादी

    शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर की पॉश सोसायटी में रहती है। वर्ष 2020 में बीमारी के कारण पति की मौत हो गई थी। वर्ष 2022 में उसने बेटे का मैट्रिमोनियल बायोडाटा फेसबुक पेज पर डाला था। बायोडाटा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी एक शख्स ने देखा और उसे फोन किया।

    शख्स ने बताया कि पत्नी की कोरोना से मौत हो चुकी है, चार साल का गोद लिया बेटा है। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बात का सिलसिला बढ़ता गया। दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया और शादी के लिए मन बना लिया। महिला के मुताबिक उसकी सोच थी कि बुढ़ापे में दोनों को एक-दूसरे के साथ की जरूरत होगी।

    व्यक्ति घर भी आया, उसके बेटा-बेटी से अच्छे से मिला। उसके जाने के बाद बच्चों से शादी का जिक्र किया तो दोनों ने मना कर दिया। बच्चों ने समझाया भी कि वह प्रॉपर्टी के लालच में शादी कर रहा है। उसने 7 अक्टूबर-2022 को सारी संपत्ति बच्चों के नाम कर दी। 9 अक्टूबर-2022 को प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रेम विवाह कर बुलन्दशहर में रहने लगी।

    खबरें और भी

    दो बार कराया गर्भपात

    आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने कुछ दिन तक अच्छा व्यवहार किया। इसके बाद उसकी प्रापर्टी के बारे में पूछा। बताया कि प्रापर्टी तो बच्चों के नाम कर चुकी है, इसके बाद से उसका व्यवहार बदल गया। वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान वह दो बार गर्भवती हुई।

    इस उम्र में बच्चा पैदा करना ठीक नहीं, प्रॉपर्टी डीलर ने यह बात कहकर गर्भपात करा दिया। उसे आत्महत्या के लिए भी उकसाया। एक बार कुछ गोलियां निगल भी ली, वहीं के अस्पताल में उपचार हुआ। महिला का आरोप है कि इतना कुछ होने के बावजूद उसका व्यवहार सही नहीं हुआ।

    दोस्त के साथ संबंध का बनाया दबाव

    महिला ने जिला महिला संरक्षण अधिकारी को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने दोस्त का बेटा गोद लिया हुआ है। आरोप है कि एक दिन उसने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

    इन्कार किया तो मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। घर को ताला लगा, बच्चे के साथ कहीं चला गया और उससे संपर्क तोड़ दिया। उसका गोद लिए बच्चे की मां से भी अवैध संबंध है।

    पीड़िता की शिकायत मिली है। घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिला की ओर से कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई जाएगी। पीड़िता की सुरक्षा, उसके रहने के इंतजाम और खर्च दिलाने के लिए भी कोर्ट में अपील करेंगे।

    -रजनी गुप्ता, जिला महिला संरक्षण अधिकारी, पानीपत