Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटे को छुड़ाने की बात कह किया महिला से दुष्कर्म, बेटी से भी किया दुष्कर्म का प्रयास

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 31 Dec 2016 05:40 PM (IST)

    एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को हवस का शिकार बना दिया। उसने उसकी नाबालिग बेटी से भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, पानीपत। खुद को पुलिसवाला बताकर सीआइए का मुखबिर ने एक विधवा के घर पहुंच गया। उसने पुलिस द्वारा नशे के साथ पकड़े गए उसके बेटे को छुड़ाने की बात कहकर उसे हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, उसकी नाबालिग बेटी से भी उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने गिरोहबंदी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों को सीआइए में ले गई। वहां सिवाह गांव का सुमित बैठा था। एक आरोपी ने सुमित की तरफ एक पर्ची फेंकी। उस पर उसकी मां का मोबाइल नंबर लिखा था। आरोपी सुमित ने उस नंबर पर फोन करके कहा कि आपका बेटा कहां है। उसकी मां ने जवाब दिया कि पता नहीं। आरोपी ने कहा कि सीआइए ने आपके बेटे को पकड़ लिया। मैं सीआइए में हूं। आपके बेटे को छुड़वा सकता हूं।

    पढ़ें : बीवीएससी छात्रा बोली, हॉस्टल के बाथरूम में छात्राएं हो जाती हैैं शर्मसार

    बातचीत होने के बाद वह सोमवार रात को किराये पर रहने वाली विधवा महिला के घर किशनपुरा में गया। रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने रोक दिया। आरोपी रात को उसके घर में ही रहा।

    पढ़ें : उद्यमी के घर में नाबालिग मेड को झूले से लटकता देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन

    महिला ने वीरवार को एसपी को शिकायत दी। एसपी ने जांच महिला थाना डीएसपी को सौंपी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसके ठिकाने का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर किया। महिला थाने की एसएचओ मीना ने बताया कि आरोपी सीआइए में नशीले पदार्थ की मुखबिरी देने गया था। सीआइए द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने अपनी मां का मोबाइल फोन नंबर दिया था। उसने नकली पुलिस वाला बनकर महिला से दुष्कर्म किया।

    खबरें और भी

    पढ़ें : स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म