Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत रिफाइनरी में भारी बवाल, 8 घंटे काम की मांग पर अड़े श्रमिक; CISF के साथ झड़प

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 04:01 PM (IST)

    पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने 12 घंटे की बजाय 8 घंटे काम की मांग को लेकर हड़ताल की। इस दौरान श्रमिकों और सीआईएसएफ जवानों के बीच झड़प हुई, जिसमें पथर ...और पढ़ें

    पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने 12 घंटे की बजाय 8 घंटे काम की मांग को लेकर हड़ताल की (फोटो: जागरण)

    पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने 12 घंटे की बजाय 8 घंटे काम की मांग को लेकर हड़ताल की (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पानीपत। पानीपत रिफाइनरी में सोमवार को हजारों की संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिकों ने आठ घंटे काम करने की मांग को लेकर हड़ताल कर ली। कर्मचारियों, श्रमिकों और सुरक्षा बलों के जवानों में झड़प हो गई।

    कर्मचारी लाठी-डंडे लेकर तोड़फोड़ करने लगे। कई श्रमिकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की। स्थानीय पुलिस को मजदूरों को रोकने के लिए लाठियां भांजी और हल्का बल प्रयोग किया।

    मजदूर अंदर से गेट पर आए तो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गेट को बंद कर दिया नहीं कोई अंदर जाने वाला था ना ही कोई बाहर आ सकता था ऐसी स्थिति में मजदूरों द्वारा अंदर ही हंगामा कर दिया गया केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हाथों फूल गए और ऐसी स्थिति में मजदूरों को तीतर भीतर करने के लिए दोनों गेटों को खोल दिया गया और मजदूरों ने हंगामा करते हुए सीआईएसएफ की कई गाड़ियों को अंदर ही पलटा दिया ऐसे में कहीं हवाई फायर भी किए गए

    कई श्रमिकों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से आज के लिए प्लानिंग चल रही थी कि प्लांट के अंदर कंपनियां कांटेक्ट द्वारा 12 घंटे ड्यूटी ले रही हैं। इसे आठ घंटे की जाए
    सोमवार को सुबह से ही मजदूरों में काम न करने का निर्णय लिया। जैसे-जैसे मजदूर आते गए और कंपनियों में एकजुट होते चले गए। किसी भी कंपनी में कोई मजदूर काम करेगा तो वह मजदूर आठ घंटे ही काम करेगा।