रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के OSD बने अनिरुद्ध यादव, 4 साल के लिए मिली जिम्मेदारी
भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का ओएसडी नियुक्त किया गया ...और पढ़ें

रेवाड़ी में राजनीतिक हलचल तेज।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरको बैंक के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति चार साल के लिए की गई है।
डॉ. अरविंद यादव की गिनती हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में होती है। ऐसे में उनके बेटे अनिरुद्ध यादव को मिली इस जिम्मेदारी को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनिरुद्ध यादव की नियुक्ति से यादव परिवार की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कौन हैं अरविंद यादव?
डॉ. अरविंद यादव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी सीट से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे।
चुनाव में टिकट न मिलने के बाद भी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठन में मजबूत सक्रियता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें 'हरको बैंक' (हरियाणा राज्य सहकारी बैंक) के चेयरमैन पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव से भी है गहरा नाता
अहीरवाल क्षेत्र की राजनीति में डॉ. अरविंद यादव को गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी गुट के प्रमुख नेताओं में माना जाता है।
इसके अलावा, उनका पारिवारिक व राजनीतिक संदर्भ राष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि वे बिहार के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के साले हैं।
यह भी पढ़ें- 2 करोड़ की लागत से बदलेगी 50 गांवों की तस्वीर, रेवाड़ी में कचरे से बनेगी जैविक खाद; होगी बंपर कमाई
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में नुक्कड़ नाटक, नशा और साइबर अपराध के खिलाफ दिया गया जागरूकता संदेश