रेवाड़ी में 2.6 करोड़ रुपये से बनेगा बिजली निगम का नया दफ्तर, कई सुविधाओं से रहेगा लैस
धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का नया प्रशासनिक भवन बनेगा, जिसका भूमि पूजन विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। ...और पढ़ें
-1785754159291_m.webp)
2.6 करोड़ की लागत से बनेगा बिजली निगम कार्यालय। जागरण
HighLights
धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ का नया बिजली निगम भवन।
विधायक लक्ष्मण यादव ने किया भूमि पूजन, जुलाई 2027 तक तैयार।
एक्सईएन, एसडीओ कार्यालय होंगे, दो नए पावर हाउस भी।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के नए प्रशासनिक भवन का निर्माण 2.6 करोड़ रुपये की लागत किया जाएगा।
सोमवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भूमि पूजन कर कार्य की शुरूआत की। नए परिसर में कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) और उपमंडल अभियंता (एसडीओ) के कार्यालय संचालित होंगे। यह भवन जुलाई 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
प्रक्रिया हुई शुरू
विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कस्बा में खजाना, बीईओ आफिस जल्द खोले जाएंगे। बस स्टैंड का कार्य प्रगति पर है। अर्बन अस्पताल सीएम ने मंजूर कर दिया है। जगह की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मसानी बराज का दूषित पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
दो पावर हाउस बनाए जाएंगे
एक्सईएन धर्मेन्द्र कुमार रूहिल ने कहा धारूहेड़ा क्षेत्र का तेजी से औद्योगिक और आवासीय विस्तार हो रहा है। बढ़ते उपभोक्ता को देखते हुए एक सुदृढ़ और व्यवस्थित बिजली कार्यालय की सख्त आवश्यकता थी। कापडीवास व भटसाना में दो पावर हाउस बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- सोनीपत वालों को बड़ी राहत, KMP एक्सप्रेसवे से IMT खरखौदा तक बन रही फोरलेन सड़क; दिल्ली मार्ग पर घटेगा जाम
इस अवसर पर एसडीओ कृष्ण कुमार सैनी, एनएससी मलिक, एसडीओ अमित, जेपी यादव, सत्यदेव यादव, नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा, बबलू सैनी, अमन राव पार्षद व रंजन यादव सहित अन्य मौजूद रहेl