दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर लगा भारी जाम, वाहन चालक परेशान; NHAI पर उठे सवाल
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास मालपुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने और ओवरब्रिज निर्माण के कारण भारी जाम लग गया। ...और पढ़ें
-1790072437082_m.webp)
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास लग रहे जाम से वाहन चालकों को राहत नहीं।
HighLights
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास लगा भारी जाम।
मालपुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने और निर्माण कार्य मुख्य कारण।
वाहन चालक एनएचएआई की सुविधाओं की कमी से परेशान।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास लग रहे जाम से वाहन चालकों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को मालपुरा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई जिससे सुबह सुबह भारी जाम लगा रहा।
जाम के चलते दो किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे से ज्यादा समय लगा। जाम में कंपनियों की बसे भी फंसी रही। आए दिन लग रहे जाम से वाहन चालक परेशान है। लोग एनएचएआई अधिकारियों का कोस रहे हैं कि मोटा टाेल लेने के बावजूद हाईवे पर सुविधाएं नहीं दी जा रही है।
वाहनों के दबाव के चलते रोजाना जाम लगता है जाम
बता दें कि मालपुरा के पास ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसी के चलते करीब एक किलोमीटर में सर्विस लेन से वाहन डायवर्ट किए जा रहे है। तीन लेन के वाहनों के दबाव के चलते यहां पर रोजाना जाम लगा रहता है।
वहीं लोगों का आरोप है अभी हाल में एनएचएआई की ओर से बेस्टक के पास सड़क को तोड़ दिया है जिसके चलते करीब एक किलोमीटर मुख्य मार्ग बंद करके सर्विस लेन पर डायवर्ट किया जा रहा है । इसी के चलते हाईवे पर धारूहेड़ा के जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है।
जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई
लोगों का आरोप है कि जब तक मालपुरा ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होता तब तक इस रोड को नहीं उखाड़ना चाहिए था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इतना ही कंपनियों के वाहन भी फंसे रहे।
