जयपुर-फुलेरा फाटक मरम्मत कार्य के कारण बंद, रेवाड़ी समेत कई ट्रेनों की सेवाएं बहाल और नई स्पेशल ट्रेन शुरू
जयपुर-फुलेरा रेलखंड पर समपार फाटक संख्या-243 मरम्मत कार्य के कारण 5 से 10 सितंबर तक बंद रहेगा, जिससे सड़क यातायात ...और पढ़ें
-1788526004128_m.webp)
सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। AI जनरेटेड
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण जयपुर-फुलेरा रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-243 (आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन यार्ड में) सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलपथ मरम्मत के कारण जयपुर-फुलेरा रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-243 पांच से 10 सितंबर तक सुबह सात से शाम सात बजे तक सड़क यातायात पूर्णरूप से बंद रहेगा। सडक यातायात को समपार फाटक संख्या 244 व 242 से निकाला जाएगा।
पहले रद ट्रेन अब सुचारू रूप से होगी संचालित
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नान इंटरलाकिंग ब्लाक लिया था। इस कारण पूर्व में कुछ ट्रेनों को रद किया था अब उनमें से कुछ फेरों को सुचारू कर दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 74041, दिल्ली -रींगस एक्सप्रेस पांच व छह सितंबर को सुचारू रूप से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 74042, रींगस- दिल्ली एक्सप्रेस छह व सात सितंबर को पहले रद थी अब रींगस से दिल्ली तक संचालित होगी।
रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन का किया संचालन
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी- रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का शुक्रवार से संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन नंबर 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चार व सात सितंबर को रेवाड़ी से रात 10 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन रात पौने दो बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पांच व आठ सितंबर को रींगस से रात दो बजकर पांच मिनट पर चलकर पांच बजकर 10 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
