विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी: चलती बाइक पर मैकेनिक को पड़ा अचानक दिल का दौरा, गड्ढे में गिरने से मौत

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:24 PM (IST)

रेवाड़ी में चलती बाइक पर मैकेनिक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह अनियंत्रित होकर गड्ढों में जा गिरा ...और पढ़ें

चलती बाइक पर अचानक गिरा मैकेनिक। AI जनरेटेड

चलती बाइक पर अचानक गिरा मैकेनिक। AI जनरेटेड

HighLights

  1. चलती बाइक पर मैकेनिक को अचानक दिल का दौरा पड़ा।

  2. अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी।

  3. हादसे में 30 वर्षीय गोपाल कुमार की मौके पर मौत।

संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा। रेवाड़ी में कापड़ीवास-भिवाड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार को चलती बाइक पर मैकेनिक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। हृदय गति रुकने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी, जिससे मैकेनिक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान घिटोरनी, नजदीक घेरी कुआं (नई दिल्ली) के रहने वाले 30 वर्षीय गोपाल कुमार के रूप में हुई है।

सेक्टर छह पुलिस के अनुसार गोपाल बृहस्पतिवार को राजस्थान के खुशखेड़ा क्षेत्र से एक जेसीबी ठीक करके अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली वापस लौट रहा था। गुर्जर घटाल के समीप उसके सीने में दर्द उठने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों में जा गिरी। हादसे में गोपाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सकों के अनुसार मैकेनिक की हार्ट फेल होने से मौत हुई है।