Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulldozer Action: हरियाणा के इस जिले में जमकर गरजा बुलडोजर, ध्वस्त किए कई निर्माण; मचा हड़कंप

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 04:30 PM (IST)

    Bulldozer Action रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार की टीम ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित डवाना गांव और पांचौर गांव में अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की। बिना अनुमति ...और पढ़ें

    डीटीपी ने की अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई।
    डीटीपी ने की अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई।

    HighLights

    1. रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई |
    2. गढ़ी बोलनी रोड पर तोड़फोड़ |
    3. अवैध निर्माण से बचने की अपील |

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। Bulldozer Action हरियाणा के रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा मंगलवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित गांव डवाना में महानिदेशक नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से बिना अनुमति के लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई।

    इस दौरान 18 डीपीसी व आठ परिकास्ट चारदीवारी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके अतिरिक्त गांव पांचौर में लगभग तीन एकड में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 9 डीपीसी व तीन परिकास्ट चारदीवारी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई।

    जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें और प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें।