Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rewari Crime: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पुत्रवधू ने ही की थी सास की हत्या

    Updated: Sat, 25 May 2024 03:47 PM (IST)

    पुलिस ने आरोपित पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण रात को दोनों के बीच कहासुनी होना बताया जा रहा है। गिरफ्तार की गई आरोपित महिला चंचल है। ...और पढ़ें

    Rewari Crime: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पुत्रवधू ने ही की थी सास की हत्या
    Rewari Crime: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पुत्रवधू ने ही की थी सास की हत्या

    HighLights

    1. कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर की थी हत्या
    2. पुलिस को बताई थी घर में चोर घुसने की झूठी कहानी

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला विजय नगर में बृहस्पतिवार की रात सीमा सुरक्षा बल के जवान की पत्नी की हत्या उसकी ही पुत्रवधू ने की थी। पुलिस ने आरोपित पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण रात को दोनों के बीच कहासुनी होना बताया जा रहा है। गिरफ्तार की गई आरोपित महिला चंचल है।

    पुलिस के अनुसार मोहल्ला विजय नगर के रहने वाले नरेश कुमार सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में श्रीनगर में तैनात है। बृहस्पतिवार की रात उनकी पत्नी माया देवी व पुत्रवधू चंचल ही घर पर थी और बेटा विपिन दिल्ली गया हुआ था।

    रात को विपिन ने अपने मामा ओमप्रकाश को घर में कोई घटना होने के बारे में जानकारी दी थी। ओमप्रकाश घर पहुंचे तो कमरे में माया देवी का लहूलुहान हालत में शव बेड पर पड़ा हुआ था और चंचल ने खुद को कमरे में बंद किया हुआ था। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

    बताई झूठी कहानी

    पुलिस व स्वजन को चंचल ने बताया था कि रात करीब एक बजे किसी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो बाहर से एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया और हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गई।

    खबरें और भी

    उसने तुरंत ही खुद को कमरे में बंद कर बचाया। पुलिस ने घर व मौके का निरीक्षण किया तो घर में किसी के भी घुसने की संभावना दिखाई नहीं दी। पुलिस को चंचल की कहानी पर संदेह हो गया।

    सास को गोद डाला

    पुलिस ने चंचल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। चंचल ने बताया कि खाने को लेकर उसकी सास के साथ कहासुनी हो गई थी। इससे पहले भी दोनों की कई बार कहासुनी हो चुकी थी। रात करीब दस बजे गुस्से में चंचल ने बेड पर साे रही माया देवी को चाकू सेे गोद डाला।

    गुमराह करने के लिए अपने हाथ पर चाकू मार कर घायल कर लिया। हत्या के बाद पुलिस व स्वजन को घर में बदमाश घुसने और हमला करने की झूठी कहानी बता दी। पुलिस ने आरोपित चंचल को गिरफ्तार कर लिया।