यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rewari News: रेवाड़ी में बड़ा हादसा, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत; 12 मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल
हरियाणा के रेवाड़ी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स ...और पढ़ें

HighLights
- रेवाड़ी में चार लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत।
- हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 12 मजदूर।
- दर्दनाक हादसे के बाद फैक्ट्री में छाया सन्नाटा।
जागरण संवाददाता, भिवाड़ी। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार को लगी आग से चार श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 श्रमिक घायल हुए हैं।
इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक यूपी व जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। घायलों को भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में पचास से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे।
आग लगने से फैली दहशत
वहीं आग लगने से फैक्ट्री में चारों तरफ मलबा दिखाई दे रहा है और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद से मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
12 मजदूर हुए घायल
जानकारी के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में मगंलवार शाम को शार्ट सर्किट से आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी,जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में नकल पर लगी नकेल, पेपर आउट में शामिल छह निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
मरने वालों की हुई पहचान
हादसे में मरने वालों की पहचान जम्मू कश्मीर के रहने वाले राजकुमार, उतरप्रदेश के मिर्जापुर जिला निवासी अजय कुमार के अलावा विकास कुमार, विशाल शामिल हैं। चारों शवों को टपूकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। कंपनी के मालिक कमल नयन त्रिपाठी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
तीन मरीज आईसीयू में भर्ती
बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली में किसी अस्पताल में भर्ती हैं। खुशखेड़ा स्थित बीएसएस अस्पताल के संचालक डाक्टर नरेंद्र शेखावत ने बताया कि उनके अस्पताल में कंपनी में जलने से घायल आठ मरीजों को भर्ती करवाया गया, जिनमें से तीन मरीज आईसीयू व दो मरीज इमरजेंसी वार्ड में है।
यह भी पढ़ें- Rewari News: हत्थे चढ़ी शातिर महिला, झूठे केस में फंसाकर ऐंठे पांच लाख रुपये; मामले की सच्चाई जान पुलिस अधिकारी हैरान
ये सभी हुए घायल
वहीं घायलों के सज्जन (40) निवासी विकास नगर धारूहेड़ा, नवीन कुमार (38) निवासी कोटकासिम, शैलेश कुमार (30) निवासी मैनपुरी यूपी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। अवनेश कुमार (21) निवासी उत्तर प्रदेश के संभल और रंजीत (23) निवासी मिर्जापुर को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।