Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rewari Crime: युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव फेंक फरार हुए बदमाश

    Updated: Thu, 30 May 2024 01:51 PM (IST)

    रेवाड़ी में युवक का शव बदमाश कंटेनर डिपो के पास फेंक कर फरार हो गए। युवक देर शाम स्कूटी पर अपने घर से गया था। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है ...और पढ़ें

    Rewari Crime: युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव फेंक फरार हुए बदमाश
    Rewari Crime: युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव फेंक फरार हुए बदमाश

    HighLights

    1. शहर के मोहल्ला भजन का बाग का रहने वाला था मृतक लोकेश उर्फ लक्की
    2. मॉडल टाउन थाना पुलिस कर रही है जांच

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला भजन का बाग के रहने वाले एक युवक की कुछ बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक का शव बदमाश कंटेनर डिपो के पास फेंक कर फरार हो गए। युवक देर शाम स्कूटी पर अपने घर से गया था। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार मोहल्ला भजन का बाग के रहने वाले लोकेश उर्फ लक्की को बृहस्पतिवार की रात सन्नी नाम का युवक स्कूटी पर अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद लोकेश घर वापस नहीं आया। वापस नहीं आने पर स्वजन ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया था।

    शुक्रवार की सुबह सन्नी नाम का युवक फिर से लोकेश की स्कूटी लेकर उनके घर आया।स्कूटी घर खड़ी करने के बाद बताया कि लोकेश के सिर में चोट लगी है और वह ट्रामा सेंटर में भर्ती है। स्वजन ट्रामा सेंटर पहुंचे तो लकेश की मौत हो चुकी थी।

    झग्गी-झोंपड़ी वालों ने पहुंचाया अस्पताल

    स्वजन के अनुसार लोकेश को शुक्रवार सुबह कंटेनर डिपो के पास झुग्गियों में रहने वाले कुछ युवकों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया था। लोकेश सुबह के समय कंटेनर डिपो के पास घायल हालत में पड़ा हुआ था। ट्रामा सेंटर में पहुंचाने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    परिवार का इकलौता बेटा था लोकश

    स्वजन के अनुसार लोकेश दोनों बहनों का इकलौता भाई था। कुछ समय पहले ही उसने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। लोकेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। स्वजन ने सन्नी व चार अन्य लोगों पर लोकेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है और जांच कर रही है।