विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे सरकारी योजनाओं के लाभ, शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की हुई शुरुआत

Published: Thu, 18 Sep 2025 01:28 PM (IST)

रेवाड़ी जिले के खैरथल-तिजारा में सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन ...और पढ़ें

शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सरकारी योजनाओं के लाभ
शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सरकारी योजनाओं के लाभ

HighLights

  1. खैरथल-तिजारा में सेवा शिविरों का शुभारंभ
  2. योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य
  3. शिकायत के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी (रेवाड़ी)। रेवाड़ी में सरकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने और उन्हें त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खैरथल-तिजारा जिले में बुधवार को शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

रीको की प्रबंध निदेशक एवं जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णंकार ने खैरथल स्थित वाल्मीकि सामुदायिक भवन में शहरी सेवा शिविर का उद्घाटन किया और महरमपुर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला प्रभारी सचिव ने सभी स्टालों पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ योजनाओं का लाभ दिया जाए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम (फोन नंबर 01460-298205) पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर में जिला प्रभारी सचिव ने लाभार्थी ग्रामीण इमरान को मौके पर पट्टा वितरण किया, वहीं कई महिलाओं को पशु बीमा पॉलिसी प्रदान की गई।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार और प्रबंध निदेशक रीको ने भी लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आज इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

ग्रामीण सेवा शिविर - ग्राम पंचायत खानपुर मेवान, घासोली (किशनगढ़ बास), खानपुर अहीर (कोटकासिम), पुर, बावद, बासनी (मुंडावर), गहनकर, राईखेड़ा (तिजारा), जोडिया मेव, कारेण्डा (टपूकड़ा)।

शहरी सेवा शिविर - नगर परिषद खैरथल वार्ड एक से 6 (वाल्मीकि सामुदायिक भवन), नगर परिषद भिवाड़ी वार्ड 4 से 6 (कार्यालय नगर परिषद), नगर परिषद तिजारा वार्ड 3 से 5 (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तिजारा), नगर पालिका मुंडावर वार्ड 3,4 (कार्यालय नगर पालिका), नगर पालिका कोटकासिम वार्ड 4,5,15 (कार्यालय नगर पालिका), नगर पालिका टपूकड़ा वार्ड 3,4 (कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा)।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।