यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rewari Murder: दोस्त का मर्डर कर थाने पहुंचा कातिल, बोला- सर मैंने कत्ल कर दिया; खौफनाक है वारदात
रेवाड़ी में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण किया। शराब पीने के दौरान विवाद होने पर उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक ...और पढ़ें

HighLights
- दोस्त की हत्या कर थाने में सरेंडर
- शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
- गमछे से गला घोंटकर हत्या
संवाद सहयोगी, भिवाड़ी (रेवाड़ी)। रेवाड़ी में शनिवार की रात एक शख्स अपने दोस्त की हत्या कर खुद पुलिस थाने पहुंचा। उस वक्त थाने में चार-पांच पुलिस के जवान थे। आरोपित ने पुलिसकर्मियों को कहा-सर मैंने अपने दोस्त का कत्ल कर दिया। इतना सुनने के बाद पुलिसकर्मी दंग रह गए।
वहीं, आरोपित को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात साथलका गांव में हुई। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिला हाल प्रकाश कालोनी सांथलका के रहने वाले पलटन साहनी के रूप में हुई जबकि हत्या का आरोपित रोशन झा बिहार के पटना जिले का निवासी है और कालू कालोनी, साथलका में रहता है।
शनिवार की रात पलटन साहनी और रोशन झा साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत दोनों के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर रोशन झा ने पलटन साहनी के पैर बांध दिए और उसके गले में पड़े गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे पलटन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद रोशन झा मौके से फरार होने के बजाय सीधा भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
खबरें और भी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस आरोपित रोशन झा से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने पलटन की जान ले ली। इस घटना के बाद से मृतक पलटन साहनी के परिवार में मातम पसरा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
भिवाड़ी फेज थर्ड के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि पलटन साहनी साल 2001 से भिवाड़ी में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था और उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा है। वहीं आरोपित रोशन झा यहां आटो चलाता था और अपने माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ भिवाड़ी में ही रहता था।