Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में बनेंगे 33केवी के 5 नए बिजली सब-स्टेशन, 100 से अधिक गांवों को लाभ; खत्म हो जाएगी ओवरलोडिंग

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:01 PM (IST)

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम रेवाड़ी जिले में पांच नए 33केवी पावर हाउस बनाएगा। इनका लक्ष्य 2026-27 तक ओवरलोडिंग की समस्या खत्म करना और 100 से अधिक ...और पढ़ें

    हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बनाए जाएंगे जिले में 33केवी के नए पांच पावर हाउस। फोटो: सांकेतिक

    हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बनाए जाएंगे जिले में 33केवी के नए पांच पावर हाउस। फोटो: सांकेतिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बढ़ते हुए लोड को देखते हुए आपूर्ति सिस्टम को मजबूत करने लिए नए पावर हाउस बनाए जाएंगे। नए पावर हाउस बनने से न केवल पुराने पावर हाउसों से ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से भी राहत मिलेगी।

    नए पावर हाउस बनने से जिले के 100 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। रेवाड़ी जिले में वर्तमान में तीन लाख 53 हजार उपभोक्ताओं को 33केवी के 36 पावर हाउस के माध्यम से बिजली का वितरण किया जा रहा है। नए पावर हाउस बनने से इनकी संख्या 40 को पार कर जाएगी।

    एजेंसी को जारी किया जा चुका है वर्क ऑर्डर

    बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बढ़ते हुए लोड को देखते हुए करीब एक वर्ष पहले पांच नए पावर हाउस बनाने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर निगम की तरफ से मुख्यालय को प्रपोजल बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था।

    प्रपोजल को अनुमति मिलने के बाद निगम की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी। टेंडर अलाॅट होने के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।

    यहां पर बनाए जाएंगे नए पावर हाउस

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से आगामी वित्त वर्ष में पांच नए 33केवी के पावर हाउस बनाए जाएंगे, जिसमें गांव माजरी, बिदावास, निमोठी, मनेठी व जीवड़ा शामिल है। 

    निगम की तरफ से जिले में पांच नए पावर हाउस बनाए जाएंगे। नए पावर हाउस के लिए एजेंसी को टेंडर होने के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। आगामी वित्त वर्ष में इन पावर हाउसों का कार्य पूरा किया जाएगा। नए पावर हाउस बनने से निश्चित रूप से जिले के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

    - पीके चौहान, अधीक्षण अभियंता हरियाणा बिजली वितरण निगम

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के धारूहेड़ा में मतदाता सूची ड्राफ्ट जारी, वेबसाइड पर भी अपलोड; 7 मार्च तक दर्ज करें दावे-आपत्तियां

    खबरें और भी