रेवाड़ी में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, अस्पताल से लौटी मां तो उड़े होश; आरोपी पड़ोसी हुआ फरार
रेवाड़ी के कसौला थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां के ...और पढ़ें

रेवाड़ी में मासूम के साथ हैवानियत। फोटो: सांकेतिक
HighLights
रेवाड़ी में चार साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
मां अस्पताल गई तो बच्ची को आरोपित के पास छोड़ा था
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू की
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई और बच्ची को आरोपित के पास देखभाल के लिए छोड़कर गई थी। वापस आई तो बच्ची बेसुध मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
मां आरोपी के पास छोड़ी थी बच्ची
दरअसल, मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता है। पति-पत्नी दोनों औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।
महिला मंगलवार की शाम वह अपनी चार साल की बच्ची को मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले एक युवक के पास छोड़कर अस्पताल में दवाई देने के लिए गई थी। आरोपित उनके पड़ोस में ही किराये पर रहता है और बावल की एक फैक्ट्री में काम करता है।
वापस लौटी मां तो बेसुध मिली बच्ची
महिला जब वापस अपने घर आई तो बच्ची बेसुध मिली और आरोपित मौके से फरार हो चुका था। महिला ने तुरंत इसकी सूचना अपने पति और पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।बच्ची की हालत अब ठीक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी और नारनौल से दादरी समेत इन 5 रूटों पर चलेंगी नई बसें, परमिट पाने के प्रोसेस और डेट
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा, हाथ-पैरों पर 10 जगह पड़े नीले निशान; FIR दर्ज
