Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HBSE 10th Result: पहले से चौथे नंबर पर खिसका रेवाड़ी, लगातार दूसरे साल गिरा पास प्रतिशत; टॉप-3 में भी कोई नहीं

    By Preetam SinghEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Thu, 14 May 2026 01:57 PM (IST)

    हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम में रेवाड़ी जिला पहले स्थान से खिसककर चौथे पर आ गया है। इस वर्ष पास प्रतिशत 93.61% रहा, जो पिछले साल के 96.85% से कम है, ...और पढ़ें

    पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करती छात्राएं। फोटो: हरिओम यादव

    पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करती छात्राएं। फोटो: हरिओम यादव

    HighLights

    1. रेवाड़ी 10वीं परिणाम में पहले से चौथे स्थान पर खिसका

    2. पास प्रतिशत 96.85% से घटकर 93.61% हुआ

    3. राज्य के टॉप-3 में रेवाड़ी का कोई छात्र नहीं

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बृहस्पतिवार को घोषित किए गए दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला पहले पायदान खिसकर से चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

    परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 93.61 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। लगातार दूसरे वर्ष भी विद्यार्थियों के पास प्रतिशत में गिरावट जारी रही। इस बार विद्यार्थियों के पास प्रतिशत में 3.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    वहीं, पिछले दो सालों की बात करें तो पास प्रतिशत में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जोकि चिंता विषय है। इससे शिक्षा जगत के लोगों में मायूसी है।

    टॉप-3 में रेवाड़ी का कोई छात्र नहीं 

    बोर्ड की तरफ से जारी की गई राज्य स्तर की टाॅप-3 विद्यार्थियों की सूची में भी रेवाड़ी जिले का कोई विद्यार्थी शामिल नहीं है। इससे अब जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है।

    बता दें कि गत वर्ष रेवाड़ी जिला परीक्षा परिणाम में 96.85 प्रतिशत पास प्रतिशत के प्रदेशभर में पहले स्थान पर था। वर्ष 2024 में जिले का पास प्रतिशत 97.60 प्रतिशत था तथा साथ दूसरे स्थान पर रहा था। 

    यह भी पढ़ें- HBSE 10th Result 2026 Live: जारी हुआ कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट, राधिका ने किया स्टेट टॉप; ये रहा चेक करने का Direct Link

    यह भी पढ़ें- Haryana HBSE 10th Result 2026 OUT Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 89.60% स्टूडेंट्स पास, राधिका बनीं स्टेट टॉपर