रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री के आवास की तरफ बढ़े MPHE कर्मचारी, पुलिस ने रोका तो सड़क पर जमाया डेरा
रेवाड़ी में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा ...और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री के घर कूच कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रोका
HighLights
स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन।
पुलिस ने कर्मचारियों को रोका, जिसके बाद वे सड़क पर बैठ गए।
लंबित मांगों में नियमितीकरण, वेतनमान और भत्ते शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचई) एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले रविवार को प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी पहले नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर कूच किया।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य सांगवान और राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को कई ज्ञापन और पांच स्मरण पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
-1783241177731.jpeg)
प्रदर्शनकारियों ने एनएचएम के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को न्यायालय के आदेशानुसार नियमित करने, एफपीएल-6 वेतनमान, एमसीएच, ड्रेस एवं यात्रा भत्ता, सेवानिवृत्ति लाभ, तबादला नीति लागू करने, शहरी क्षेत्रों में आईपीएचएस मानकों के अनुसार पद सृजित करने, नियमित भर्ती, पदनाम संशोधन, प्रोबेशन पूरा कर चुके कर्मचारियों की पुष्टि, प्रोमोशनल स्केल तथा वर्ष 2020-23 की लंबित एलटीसी जारी करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं।
-1783241191127.jpeg)
स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे कर्मचारियों को सर्कुलर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सर्कुलर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
खबरें और भी

एसोसिएशन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।