रेवाड़ी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
रेवाड़ी में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। ...और पढ़ें

बारिश के बीच स्कूल जाते बच्चे।
HighLights
रेवाड़ी में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश।
लोगों को भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत।
खरीफ फसलों जैसे बाजरा, कपास, धान को लाभ।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में व आसपास के क्षेत्रों में मंगवार सुबह शुरू हुई झमाझम वृषा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह स्कूल छाता लगाकर जाते दिखाई दिए। वर्षा से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण खुशनुमा हो गया। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि इस वर्षा से बाजरा, कपास, धान तथा अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा।

खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। हालांकि, शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवाजाही में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया और इसे किसानों के लिए लाभदायक बताया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और खरीफ फसलों को और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।