रेवाड़ी में अधूरी सड़क और टूटी नालियों के निर्माण को लेकर भारी आक्रोश, शिकायत के बाद भी नहीं जागा सिस्टम
रेवाड़ी के रामगढ़ गांव में अधूरी सड़क और टूटी नालियों के निर्माण को लेकर जिला उपायुक्त से शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद को ...और पढ़ें
-1785134636886_m.webp)
बदहाल रोड से हो रहे हादसे। जागरण
HighLights
रामगढ़ गांव में सड़क और नाली का निर्माण अधूरा पड़ा।
जिला उपायुक्त को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं।
अधूरी सड़क से जलभराव और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव रामगढ़ में अधूरे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर जिला उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सीपीजीआरएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत में बताया गया है कि गांव में टाइल की सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन उनके मकान के सामने सड़क का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया। साथ ही वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां टूट गई हैं, जिससे वर्षा के दौरान पानी सड़क व आसपास में भर जाता है। जिससे आने जाने में दिक्कत होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
अमित कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव रामगढ़ एवं भगवानपुर सहित आसपास के लोगों का मुख्य मार्ग है। ज्ञापन में मांग की गई है कि किसी वरिष्ठ एवं निष्पक्ष अधिकारी से मौके का निरीक्षण कराकर अधूरी सड़क का निर्माण तुरंत पूरा किया जाए, गहरे गड्ढों को भरकर सड़क और क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण कराया जाए।