विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बिगड़े हालात, भारी भीड़ से प्लेटफॉर्म-5 पर मची अफरा-तफरी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 04:19 PM (IST)

रेवाड़ी जंक्शन पर रविवार को प्लेटफार्म नंबर 5 पर वंदे भारत और आला हजरत एक्सप्रेस के यात्रियों की भारी भीड़ ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़। जागरण

रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़। जागरण

HighLights

  1. प्लेटफार्म 5 पर दो ट्रेनों के यात्रियों की भीड़।

  2. त्योहारों के कारण पहले से ही यात्रियों की संख्या अधिक।

  3. सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त, भगदड़ का खतरा बना।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जंक्शन पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर-2 पर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-5 पर डायवर्ट कर दिया।

वहीं, इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-3 पर आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस को भी प्लेटफार्म नंबर-5 पर आने की सूचना उदघोषणा कर दी। एक ही प्लेटफार्म पर दो ट्रेनों के यात्रियों के पहुंचने से अचानक भारी भीड़ जमा हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-30 at 15.24.07

त्योहारों के चलते पहले से ही स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक थी। इसी समय प्लेटफार्म चार दिल्ली से श्री गंगा नगर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों के चलते प्लेटफार्म नंबर पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि कई यात्रियों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया।

यात्रियों का कहना है कि प्लेटफार्म पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नजर नहीं आई। उनका आरोप है कि यदि इस दौरान थोड़ी सी भी भगदड़ या अफरा-तफरी मच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

WhatsApp Image 2026-08-30 at 15.24.07 (1)

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से त्योहारों के दौरान ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने से पहले भीड़ की स्थिति का आकलन करने तथा पर्याप्त सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे जंक्शन जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह एक ही प्लेटफार्म पर अत्यधिक भीड़ जमा होना गंभीर चिंता का विषय है। समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।