विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा का शहर-गांवों में हो विस्तार, सामाजिक संगठन ने उठाई मांग

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:36 PM (IST)

सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने रेवाड़ी में 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली अटल कैंटीन योजना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लोक सेवा मंच ने अटल कैंटीन विस्तार की मांग की।

  2. 10 रुपये में भरपेट भोजन योजना का नेटवर्क बढ़े।

  3. कैंटीन के मेनू में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल हों।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने लोगों को 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली अटल कैंटीन योजना के नेटवर्क का विस्तार करने की मांग उठाई है।

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत मजदूरों, किसानों, आटो मिस्त्रियों, मैकेनिकों, ड्राइवरों, दुकानदारों और अन्य कम आय वर्ग के लोगों से बातचीत के बाद मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान के नेतृत्व में लोक सेवा मंच की कोर कमेटी ने शहर व गांवों में विभिन्न स्थानों का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं।

इस दौरान सेक्टर-5 स्थित बीएमजी माल के सामने, सेक्टर-3 के समीप ढालियावास चौक, घंटेश्वर मंदिर के पास मोती चौक, डबल फाटक पार कंकरवाली शिव मंदिर, नई अनाज मंडी, राव तुलाराम पार्क के समीप नाईवाली चौक, झज्जर चौक, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास रेलवे रोड चौक सहित कई स्थानों पर लोगों से बातचीत की गई।

सुविधा कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए काफी उपयोगी

लोगों ने कहा कि 10 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए काफी उपयोगी है। इसलिए शहर और गांवों में जरूरत के अनुसार अटल कैंटीनों का नेटवर्क बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही कैंटीन के मीनू में भी पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जाने की मांग उठी।

मंच की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले पत्र में सुबह के नाश्ते में पौष्टिक पराठा-दही, दोपहर के भोजन में रायता या लस्सी और मिष्ठान तथा रात के भोजन में दूध शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में अशोक प्रधान, महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार, नंदलाल यादव, जगमोहन यदुवंशी सहित किसानों और श्रमिकों ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 263 दिन में सड़क हादसों में चली गईं 96 जानें, हाईवे के ब्लैक स्पॉट बड़ा कारण