मनोज हत्या मामले के दो आरोपितों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
रेवाड़ी में मनोज हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मनिंदर और महेश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

मनोज हत्या मामले के दो आरोपितों का एनकाउंटर ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
मनोज हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।
पुलिस और आरोपियों के बीच हुई गोलीबारी।
आरोपियों के पैरों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ बस स्टैंड पर दो दिन पूर्व बुधवार को हुई मनोज हत्या मामले में रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।
कालूवास फ्लाईओवर के समीप हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। आरोपितों की ओर से चलाई गई एक गोली क्राइम ब्रांच के एएसआइ सुनील कुमार की जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया।
आरोपियों को भेजा गया ट्रॉमा सेंटर
आरोपितों की पहचान गांव गोकलगढ़ के मनिंदर और महेश के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि चार नवंबर को गांव गोकलगढ़ बस स्टैंड पर बाइक ठीक कराने आए करीब 24 वर्षीय मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। तीनों आरोपित मनोज के ही गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने गठित की टीम
हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता जसवंत की शिकायत पर सात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के दो आरोपित कालूवास फ्लाईओवर के पास मौजूद हैं।
सूचना के बाद रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्राइम ब्रांच की टीमों ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली एएसआइ सुनील कुमार की जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े।
डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपित मनिंदर के विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।