Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में अवैध प्रवासियों पर पुलिस का शिकंजा, रोहिंग्या-बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चला विशेष अभियान

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 03:26 PM (IST)

    रेवाड़ी पुलिस ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कोसली और रामपुरा क्षेत्रों में अनाधिकृत रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए व ...और पढ़ें

    ईंट भट्टा पर रहने वाले बाहरी लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस अधिकारी। जागरण

    ईंट भट्टा पर रहने वाले बाहरी लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस अधिकारी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा,के कुशल मार्गदर्शन एवं डीएसपी हेडक्वार्टर डा रविंद्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वैट टीम के साथ शनिवार को थाना कोसली व रामपुरा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया।

    जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा ईंट भट्टों सहित विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

    लगातार जारी रहेगा अपमान

    पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- सावधान! सोडावास-नूंह हाईवे पर सफर करने वाले ध्यान दें, रेलवे ओवरब्रिज के काम के चलते बदला रास्ता

    जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।

    थाना प्रबंधकों को सख्त निर्देश

    सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएं।

    खबरें और भी

    उन्होंने ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान से हरियाणा में ऊंट तस्करी का भंडाफोड़, भिवाड़ी में युवक गिरफ्तार; पिकअप से चार ऊंट जब्त