रेवाड़ी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा करन सुरमा और ॐ महाकाल त्रिशूल का टैटू अंकित
रेवाड़ी जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में मिले 26 वर्षीय युवक के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे ...और पढ़ें
-1771249859516_m.webp)
रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव मिला। (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
रेवाड़ी में पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में मिला शव
सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका जताई गई
पहचान न होने पर जीआरपी ने कराया अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में शनिवार को मिले 26 वर्षीय युवक का शव का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।
युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशका जताई थी, लेकिन उसके स्वजन का पता नहीं चल सका है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
बता दे कि शनिवार को दिल्ली से चली पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब छह बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंची, टॉयलेट में एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक के सिर में कई चोट के निशान मिले हैं।
युवक की पहचान के लिए जीआरपी की ओर से संबंधित थानों में सूचना भिजवाई गई थी, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। करीब 72 घंटे बाद सोमवार को शहर के लोगों के साथ मिलकर जीआरपी ने शव का अंतिम संस्कार कराया।