रेवाड़ी में दो युवकों ने की आत्महत्या: घर और स्कूल कैंपस में मिले शव, सुसाइड नोट बरामद
रेवाड़ी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। ढालियावास में जेईई की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय विकास ने घर में फांसी लगाई, जबकि संगवाड़ ...और पढ़ें

रेवाड़ी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने लगाई फांसी। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
रेवाड़ी में दो युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर की आत्महत्या।
एक युवक ने घर में, दूसरे ने स्कूल परिसर में फांसी लगाई।
एक मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुए।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव ढालियावास में बुधवार रात को एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है।
जानकारी के अनुसार ढालियावास के रहने वाले करीब 19 वर्षीय विकास जेईई की तैयारी कर रहा था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो स्वजन ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास दो भाई बहनों में छोटा था।
स्कूल कैंपस में पेड़ से लटका मिला युवक
रेवाड़ी के ही गांव संगवाडी में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। गांव के सरकारी स्कूल के प्रांगण में बुधवार रात को एक युवक ने पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव संगवाडी के रहने वाला करीब 22 वर्षीय भूपेंद्र ने बुधवार रात को गांव के स्कूल के प्रांगण में खड़े एक पेड़ में फांसी का फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। भूपेंद्र अविवाहित था और दो भाई-बहन थे। कसोला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है।