विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत और किसानों को फायदा

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:02 AM (IST)

रेवाड़ी में रविवार रात हुई तेज बारिश और सोमवार सुबह से बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। ...और पढ़ें

रेवाड़ी में बारिश से सड़क पर भरा पानी। जागरण

रेवाड़ी में बारिश से सड़क पर भरा पानी। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी में रविवार रात भारी वर्षा, सोमवार सुबह बूंदाबांदी।

  2. उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत।

  3. बाजरा सहित खरीफ फसलों के लिए बारिश लाभदायक।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्रों में रविवार देर रात को जमकर वर्षा हुई। सोमवार सुबह से मौसम में बदलाव की स्थिति है। अभी छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

वहीं, कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार को सुबह से मौसम बदला हुआ है। रात को हुई वर्षा और अब बूंदाबांदी शुरू होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

उधर, किसानों के लिए भी राहत की स्थिति है। बाजरा सहित अन्य फसलों को वर्षा का पानी मिलने से पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। बाजरा, कपास, धान और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा अच्छी वर्षा होती है तो सिंचाई की जरूरत कम होगी। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी है।