Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rewari Dharuhera Nikay Chunav 2026: रेवाड़ी-धारूहेड़ा में 72 निर्दलीय उम्मीदवारों से ज्यादा NOTA पर पड़े वोट

    Updated: Thu, 14 May 2026 12:05 PM (IST)

    रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनावों में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं, जहां 'नोटा' को कई निर्दलीय उम्मीदवारों से अधिक वोट मिले हैं। ...और पढ़ें

    मतगणना केंद्र की तस्वीर। जागरण

    मतगणना केंद्र की तस्वीर। जागरण

    HighLights

    1. रेवाड़ी-धारूहेड़ा में नोटा को निर्दलीय से अधिक वोट मिले।

    2. मतदाताओं ने प्रत्याशियों के प्रति असंतोष व्यक्त करने के लिए नोटा चुना।

    3. यह परिणाम राजनीतिक दलों के लिए बड़ा सबक है।

    प्रीतम सिंह, रेवाड़ी। जिले के रेवाड़ी व धारूहेड़ा के नगर निकाय चुनाव के परिणामों में एक चौंकाने वाला रुझान सामने आया है। रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 54 निर्दलीय उम्मीदवारों से अधिक वोट ‘नोटा’ को मिले हैं।

    वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों में 18 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। रेवाड़ी के 32 वार्डों में नोटा को कुल 392 वोट मिले, जबकि धारूहेड़ा में कुल 128 वोट नोटा को मिले हैं।

    मतगणना के बाद सामने आए आंकड़ों ने न केवल निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति को उजागर किया, बल्कि मतदाताओं की नाराजगी और विकल्पों से असंतोष को भी स्पष्ट कर दिया।

    क्यों मिले नोटा को ज्यादा वोट

    जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी नप में विभिन्न वार्डों में 54 एवं धारूहेड़ा नपा में 18 निर्दलीय उम्मीदवार दो अंकों में ही सिमट गए, जबकि नोटा को उनसे कहीं अधिक मत प्राप्त हुए।

    यह स्थिति उन प्रत्याशियों के लिए चिंता का विषय बन गई है, जिन्होंने बिना मजबूत जनाधार के चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नोटा को मिले वोट यह संकेत देते हैं कि मतदाता उपलब्ध उम्मीदवारों से संतुष्ट नहीं थे।

    वहीं, कुछ स्थानों पर वोटरों ने विरोध दर्ज कराने के लिए भी नोटा का सहारा लिया। इस परिणाम ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल नामांकन भरने से जीत की राह आसान नहीं होती, बल्कि मजबूत जनसंपर्क और विश्वसनीयता भी उतनी ही जरूरी है। आने वाले चुनावों में यह ट्रेंड राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा सबक साबित हो सकता है।