विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं भी SHe-Box पोर्टल पर कर सकती हैं शिकायत, महिला सुरक्षा को लेकर पहल

Published: Sun, 01 Mar 2026 12:42 PM (IST)

केंद्र सरकार ने महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल देने के लिए शी-बॉक्स पोर्टल शुरू किया है। डीसी अभिषेक मीणा ...और पढ़ें

निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं भी शीबॉक्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। फोटो अर्काइव

निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं भी शीबॉक्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। फोटो अर्काइव

HighLights

  1. निजी क्षेत्र की महिलाएं भी शी-बॉक्स पर शिकायत कर सकेंगी

  2. कार्यस्थल पर उत्पीड़न की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना आसान

  3. निजी कंपनियों को आंतरिक शिकायत समिति बनाना अनिवार्य

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को हर कार्य क्षेत्र में सुरक्षित और समान कार्य अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शी-बॉक्स पोर्टल शुरू किया गया है।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल और लैंगिक समानता का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन शिकायत की सुविधा का विस्तार करते हुए यह व्यवस्था की है।

अब निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं भी शी-बाॅक्स में उत्पीड़न की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2017 को पहली बार यह सुविधा केवल सरकारी महिला कर्मचारियों को दी गई थी।

अब व्यवस्था निजी क्षेत्र में भी प्रभावी तरीके से लागू करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को महत्व देने और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीसी ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक निजी कंपनियों में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण एसएच अधिनियम, 2013 अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत निजी प्रतिष्ठान को चार सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति गठित करनी है।

शी-बाॅक्स (सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्राॅनिक बाॅक्स) महिला और बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट है। इसे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए बनाया गया है।

इस बाॅक्स में शिकायत आने पर उसे संबंधित विभाग या संस्थान की अंदरूनी शिकायत समिति के पास भेजी जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कमेटी कार्रवाई की संस्तुति करेगी। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट भी इस वेबसाइट पर अपडेट करेगी।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के धारूहेड़ा में मतदाता सूची ड्राफ्ट जारी, वेबसाइड पर भी अपलोड; 7 मार्च तक दर्ज करें दावे-आपत्तियां



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।