यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: रोहतक के सांपला में 11 साल का बच्चा हुआ लापता, माता पिता को अपहरण का शक
सांपला कस्बे से एक 11 वर्षीय लड़का संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया है। इस मामले में सांपला थाना पुलिस ने लापता बच्चे के पिता प्रेमलाल की शिकायत पर ...और पढ़ें

HighLights
- लापता बच्चे को लेकर माता पिता को अपहरण का है शक
- बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर गए थे माता-पिता
- मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है परिवार
जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक के सांपला कस्बे से एक 11 वर्षीय लड़का संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया है। पुलिस और बच्चे के परिवार को उसके अगवा किए जाने का शक है। मामले में सांपला थाना पुलिस ने लापता बच्चे के पिता प्रेमलाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बच्चे के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
बच्चे के पिता प्रेमलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि वो मूलरूप से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है। सांपला में वो और उसकी पत्नी एक इंडस्ट्री में नौकरी करते हैं। प्रेमलाल के अनुसार उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा यशपाल और बेटी रानी टीकमगढ़ में ही दादा-दादी के पास रहते हैं।
घर पर नहीं मिला बच्चा
सबसे छोटा बेटा 11 वर्षीय हरगोविंद उनके पास रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार को वो और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गए थे। हरगोविंद को घर पर ही छोड़कर गए थे। शाम को आए तो घर खुला मिला और हरगोविंद लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।