रोहतक में 13 साल की बच्ची लापता, पड़ोसी पर बहलाने कर ले जाने का आरोप; पुलिस जांच शुरू
रोहतक की न्यू चिन्योट कॉलोनी से एक दिहाड़ी मजदूर की 13 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोसी सोनू कालिया पर बहला-फुसल ...और पढ़ें

13 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।
HighLights
रोहतक से 13 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की बेटी लापता।
पड़ोसी सोनू कालिया पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर की न्यू चिन्योट कॉलोनी में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की 13 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। स्वजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खिरी के रहने वाले एक युवक ने थाने में शिकायत दी है। उसने बताया कि वह अभी रोहतक की न्यू चिन्योट कॉलोनी में रहते हैं और यहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।
उनके 3 बच्चे है। उन्होंने बताया कि 22 मई को वह और उनकी पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए चले गए। जब वह घर लौटे तो पता चला कि उनकी 13 साल की बड़ी बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने आस-पड़ोस में तलाश की और लोगों से भी उसके बारे में काफी पूछताछ की।
लेकिन, उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने शक जताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला सोनू कालिया उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसके चलते उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।