विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, लड़की सहित दो गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 07:51 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, रोहतक : सिटी थाना पुलिस ने एक लड़की और दो युवकों को पकड़कर शहर में हो रही वेश्यावृत्त

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक : सिटी थाना पुलिस ने एक लड़की और दो युवकों को पकड़कर शहर में हो रही वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसे एक युवक उड़ीसा से लेकर यहां आया था। इसके बाद उससे धंधा कराना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की काफी समय से सेक्टर चार में एक मकान में किराए पर रह रही थी। वहीं पुलिस एक अन्य महिला की तलाश में लगी हुई है।

दरअसल, सिटी थाना पुलिस कच्चा बेरी रोड पर गश्त पर थी। उसी समय सूचना मिली कि ट्रक यूनियन के समीप सुनसान स्थान पर उड़ीसा से लाई गई लड़की से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक फर्जी ग्राहक तैयार किया। इस ग्राहक को उस युवक के पास भेजा गया, जो लड़की को लेकर उड़ीसा से लाया था। इसके बाद फर्जी ग्राहक ने युवक से पैसे की बात की। सौदा होने के बाद फर्जी ग्राहक को लड़की के पास भेज दिया गया। यहां पर पहले से लड़की के पास एक युवक बैठा हुआ था। इसी दौरान फर्जी ग्राहक ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर एक लड़की और दो युवकों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली है और उसे रामपाल निवासी भराण लेकर रोहतक लाया था। वहीं लड़की के साथ मोनू निवासी कसरैंटी को भी पकड़ा है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिए गए है।

कच्चा बेरी रोड से कुछ दूरी पर ट्रक यूनियन के समीप सुनसान स्थान पर यह धंधा चल रहा था। एक लड़की समेत तीन को मौके से पकड़ा है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुनीता, एसएचओ सिटी थाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।