जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पंजाब के दो युवकों की दर्दनाक मौत
शुक्रवार सुबह आईएमटी थाना क्षेत्र में जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में पंजाब के संगरूर जिले के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभी ...और पढ़ें

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
पंजाब के संगरूर जिले के दो युवकों की मौत
कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराई
संवाद सहयोगी, सांपला। आईएमटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मृतकों की पहचान विक्रम सिंह और गुरचेत निवासी चीमा, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। चारों युवक लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को पीजीआईएमएस पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।