Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी...', AAP सुप्रीमो पर पूर्व सांसद सैनी ने दिया बड़ा बयान

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:19 PM (IST)

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है। भाजपा ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस भी बहुत ज ...और पढ़ें

    Haryana News: चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता-पूर्व सांसद राजकुमार सैनी।
    Haryana News: चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता-पूर्व सांसद राजकुमार सैनी।

    जागरण संवाददाता,रोहतक। कांग्रेस पार्टी (Haryana Congress) भी अब बहुत जल्द हरियाणा (Haryana News) में सीटों पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी।

    पूर्व सांसद राजकुमार सैनी (Rajkumar Saini) के गठबंधन में शामिल होने पर फिर प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी में नहीं आए हैं। कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करती है।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक

    कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्षी गठबंधन में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का फैसला लिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी को राजनीतिक मामला बताया है।

    चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता, चुनाव-चुनाव ही होता है-सैनी

    रोहतक (Rohtak News) में अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) को कितनी चुनौती के सवाल पर कहा कि चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता, चुनाव-चुनाव ही होता है। लोकतंत्र मजबूत तभी मजबूत होता है, जब एजेंसियों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। मैं प्रदेश में विपक्ष का नेता हूं।

    मेरा चुनाव लड़ने का सवाल नहीं बनता-राजकुमार सैनी

    मेरा चुनाव लड़ने का सवाल नहीं बनता। सैलजा व अन्य नेताओं को चुनाव लड़ना चाहिए। आलाकमान इसका निर्णय लेगा। रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ना चाहते हैं। जमीन अधिग्रहण नियम में संशोधन किया था, जो फेल हो गया।