Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कोई नाराजगी नहीं, सैलजा तो बहन हैं', हुड्डा बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:42 PM (IST)

    भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में सत्ता में आने पर सिर्फ मेरिट और ...और पढ़ें

    भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा से कोई नाराजगी नहीं है।
    भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा से कोई नाराजगी नहीं है।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। कांग्रेस सरकार बनने पर सिर्फ मेरिट और पेपर के आधार ही दो लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। कांग्रेस पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी के सवाल पर कहा कि वह हमारी बहन व वरिष्ठ नेता हैं।

    उनकी कोई नाराजगी नहीं है। सीएम नायब सैनी झूठ की दुकान हैं, जो झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। हुड्डा सोमवार को रोहतक में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी कांग्रेस में शामिल हुए। हुड्डा और उदयभान ने दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

    हुड्डा ने कहा कि खुद भाजपा खुद अपनी सरकार की नाकामी को स्वीकार कर रही है। इसीलिए वो कभी भी अपने साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल और पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र तक नहीं करती। जबकि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए भी अपने कामों के नाम पर वोट मांग रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ना भाजपा के पास गिनवाने लायक पूर्व का कोई काम है और ना ही भविष्य का कोई रोडमैप।

    इसीलिए भाजपा ने कांग्रेस की गारंटियों को कापी करके अपना घोषणापत्र तैयार किया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अपनी प्रत्येक घोषणा को पूरा करेगी। बुजुर्गं को 6000 रुपये पेंशन, युवाओं को 2 लाख पक्की नौकरी, कर्मचारियों को ओपीएस, महिलाओं को 2000 रुपये महीना सम्मान राशि जैसे हरेक वादे को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    बढ़ते नशे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहले कोई चिट्टे का नाम तक नहीं जानता था, लेकिन भाजपा के संरक्षण में ऐसा नशा गली-गली तक पहुंच गया है। इस सरकार प्रदेश की किसानी और जवानी को बर्बाद करने का काम किया है।